भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर एक स्थाई प्रकल्प का आगाज BJS मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में 15 अगस्त 2025 से किया गया था। उसी श्रृंखला में मार्च माह में 72 परिवारों को राशन किट पहुंचाया गया।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि संस्थापक के जन्मदिन को यादगार और चिर स्थाई बनाने की कल्पना को लेकर BJS उदयपुर ने BJS Seed मॉडल को स्थाई रूप से चलाने का निर्णय लिया। इस हेतु BJS संपोषण योजना को प्रारंभ किया था। उदयपुर में लगभग 1 लाख जैन समाज के लोग निवासरत है। इनमें अनेक ऐसे जैन परिवार है जिनको दोनों समय का भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पाता है।
इसको ध्यान में रखकर ऐसे जैन परिवारो का हमारी टीम के माध्यम से चयन करके उनको राशन का किट हर माह उपलब्ध कराया जा रहा है। इस किट में आवश्यक खाद्य सामग्री रहेगी जिससे वह परिवार दोनों वक्त का भोजन कर सके।
मार्च माह में 72 परिवारों को राशन किट उपलब्ध करवाया गए।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण मेहता, नितिन लोढ़ा और हेमेंद्र मेहता ने बताया कि चूंकि जैन समाज स्वाभिमानी समाज है इसलिए लाभान्वित होने वाले परिवारों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी गई है। और ना ही किट उपलब्ध करवाने के फोटो लिए जाएंगे। ताकि हमारे स्वधर्मी बंधु भी सम्मान से जी सके और उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके।
भविष्य में और भी परिवार को अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें भी यह उपलब्ध करवाया जाएगा।