सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउडेंशन कार्यक्रम की श्रृंखला में इको फिएस्टा के तहत पौधों का वितरण मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में किया गया।
चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर BJS हेड ऑफिस से प्राप्त फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत इको फिएस्टा में विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील के ओवरफ्लो प्वाइंट पर 500 तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के प्रायोजक जितेंद्र सिसोदिया का स्वागत भूपेंद्र गजावत और वीरेंद्र महात्मा द्वारा किया गया।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर की इस पहल का फतेहसागर पर भ्रमण कर रहे शहर वासियों द्वारा सराहना की गई।