Follow us

गर्ल्स विंग द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम

indgirls

गर्ल्स विंग द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम

BJS उदयपुर गर्ल्स विंग द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत 79 वे स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोल की पाटी, सलूंबर रोड उदयपुर में आयोजित किया।

BJS उदयपुर के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में गर्ल्स विंग उदयपुर की सदस्याओं ने ग्रामीण इलाके में BJS की उपस्थिति दर्ज करवाई।

BJS उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें स्थानीय सरपंच के साथ साथ गर्ल्स विंग उदयपुर अध्यक्ष तनिष्का दोषी भी उपस्थित रही।

गर्ल्स विंग उदयपुर की प्रियांशी जैन और आरुषि खमेसरा ने स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक निष्ठा पोखरना और रितिशा पोरवाल ने बताया कि गर्ल्स विंग मेंबर्स ने सांस्कृतिक एक्टिविटी भी करवाई। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिठाई और स्नैक्स का वितरण किया गया। साथ ही गर्ल्स विंग उदयपुर द्वारा स्थानीय सरपंच और शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 विद्यार्थी , 150 ग्रामवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर गर्ल्स विंग उदयपुर अध्यक्ष तनिष्का दोषी, महामंत्री देशना जैन, निष्ठा पोखरना, रितिशा पोरवाल,आरुषि खमेसरा प्रियांशी जैन,रिया जैन, साक्षी जैन, रुचिता जैन, आंचल जैन आदि उपस्थित थी।