भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर महावीर अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर के 11 जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है।
शिक्षा की दीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी जे एस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी जे एस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है।
फाउंडेशन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीपक सिंघवी ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ बी जे एस के संस्थापक शांतिलाल जी मुथा का जन्मदिन भी है।जिसे आज देश भर के चैप्टर मना रहे हैं। आज के समय में आवश्यकता इस बात की है कि कोई भी बच्चा अर्थ के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। इस ध्येय के साथ भारतीय जैन संघटना उदयपुर ने पहल करते हुए प्रथम चरण में महावीर एकेडमी स्कूल के 11 बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व BJS उदयपुर द्वारा वहन करने की घोषणा की।
कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भारतीय जैन संघटना एक संगठन नहीं वरन विचारधारा है। और विचारधारा के जनक शांतिलाल जी मुथा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। जिसने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित का दिया है। लातूर त्रासदी में बेसहारा हुए 1000 बच्चों की पढ़ाई से लेकर उन्हें स्वावलंबी बनाने तक की जिम्मेदारी मुथा साहब ने उठाई है। फत्तावत ने मुथा जी और BJS की 40 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फाउंडेशन कार्यक्रम और BJS के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। बी जे एस उदयपुर द्वारा महावीर एकेडमी स्कूल के 11 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने पर BJS उदयपुर का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणय फत्तावत ने BJS उदयपुर का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस तरह से सामाजिक संगठन अगर बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेते है तो कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं हो सकता।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी,लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया महामंत्री नीतू गजावत, सोनल सिंघवी, कल्पना बापना,तृप्ति कच्छारा,लता बाकलीवाल, संदीप कावड़िया,मनीष बापना, राकेश बाकलीवाल, नवनीत कच्छारा, गीत गजावत, विद्यालय प्रिंसिपल रमेश सनाढ्य, विद्यालय प्रबंधक सपना गौड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।