Follow us

स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

indep

स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

ध्वजारोहण कार्यक्रम

भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस और BJS संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के जन्मदिवस के अवसर पर महावीर अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी जे एस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी उपस्थित थे।


सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत और मुख्य अतिथि बी जे एस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
महावीर एकेडमी स्कूल के बच्चों ने परेड, पी टी, सांस्कृतिक प्रस्तुति , पहलगाम हमले पर नाटिका, जन्माष्टमी से संबंधी गीत और नृत्य आदि प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी जे एस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बचपन से ही पुष्ट करना आवश्यक है। बच्चों में नेशन फर्स्ट की भावना का विक होना चाहिए तभी विकसित भारत का स्वप्न साकार हो सकता है।


सिंघवी ने फाउंडेशन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ बी जे एस के संस्थापक शांतिलाल जी मुथा का जन्मदिन भी है।जिसे आज देश भर के चैप्टर मना रहे हैं।


कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आजादी तभी सार्थक हो पाएगी जब हम सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वप्रथम रहेगी। बच्चे देश के विकास की रीढ़ है। शांतिलाल मुथा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। जिसने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित का दिया है। फत्तावत ने मुथा जी और BJS की 40 वर्षों की यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फाउंडेशन कार्यक्रम और BJS के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।


विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणय फत्तावत ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी,लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया महामंत्री नीतू गजावत, सोनल सिंघवी, कल्पना बापना,तृप्ति कच्छारा,लता बाकलीवाल, संदीप कावड़िया,मनीष बापना, राकेश बाकलीवाल, नवनीत कच्छारा, गीत गजावत, विद्यालय प्रिंसिपल रमेश सनाढ्य, विद्यालय प्रबंधक सपना गौड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।