Follow us

नवंबर माह में चिल्लर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

chillar party

नवंबर माह में चिल्लर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत नवंबर माह में चिल्लर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि BJS हेड ऑफिस से नवंबर माह में बाल दिवस के उपलक्ष्य में चिल्लर पार्टी कार्यक्रम के तहत कला फ्यूजन का आयोजन महावीर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग कक्षाओं के बच्चों के मध्य फैंसी ड्रेस, मेहंदी और सोलो डांस कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 74 बच्चों ने भाग लिया। और कुल 258 बच्चे सहभागी बने । भारतीय जैन संघटना के संस्थापक शांतिलाल मुथा द्वारा पूरे भारत के चैप्टर के माध्यम से हर माह फाउंडेशन कार्यक्रम समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इसी के तहत भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीक्षी, महिपाल, नित्यांश, निहारिका, विध्यांश,वैभव, सांची, जिया, वैदिक, उमा, सिद्धांत, विद्युत विजेता रहे।
वही मेहंदी प्रतियोगिता में तन्वी, हर्षिका, निहारिका,प्रियंका, सोनल, दिव्या, वंदिता, नेहा, लक्षिता विजेता रही।
सोलो डांस कंपीटिशन में यशस्वी, धृति,ईश्मिता, चंद्रिका,इशिका, लक्षिता, जानवी, रुद्र, प्रियांशी, रानी, ख्वाहिश विजेता रही।
इस कार्यक्रम में महावीर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर प्रणय फत्तावत, सपना गौड़, भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया महामंत्री नीतू गजावत, स्कूल की टीचर्स उपस्थित रही।