भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत दिसंबर माह में सेवा स्क्वॉड के अंतर्गत सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 65 कार्यकर्ताओं को सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना के साथ साथ जैन समाज के विशिष्ट व्यक्ति भी शामिल थे।
शब्दों द्वारा स्वागत भारतीय जैन संघटना उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा और आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा दिया गया।