सामाजिक संगठन भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत जनवरी माह में स्वामी विवेकानंद और युवाओं को समर्पित कोटेशन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में किया गया।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि भारतीय जैन संघटना के संस्थापक शांतिलाल मुथा द्वारा पूरे भारत के चैप्टर के माध्यम से हर माह अलग अलग फाउंडेशन कार्यक्रम समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
इसी श्रृंखला में जनवरी माह में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यू वाह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद और युवाओं को समर्पित कोटेशन बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत कोटेशन बनकर व्हाट्सएप पर मंगवाया गया। जिसकी अंतिम तिथि 26 जनवरी रखी गई।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि अंतिम तिथि तक कुल 26 कोटेशन प्राप्त हुए। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ 3 कोटेशन का चयन निर्णायक कमेटी द्वारा किया गया। प्रथम स्थान पर प्रिया कटारिया, द्वितीय स्थान पर धैर्य जैन और तृतीय स्थान पर पुष्पा सुराणा रही जिन्हें क्रमशः 700,500 और 300 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।