उदयपुर 28 अप्रैल। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर के फाउण्डेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत अप्रेल माह में छात्र-छात्राओं के केरियर निर्धारण के लिए केरियर कम्पास सेमिनार का आयोजन गुरुवार को गारियावास स्थित महावीर एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के सभागार में किया गया।
बीजेएस उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एमके जैन क्लासेज के संस्थापक एवं केरियर काउंसलर डॉ. एम के जैन, महावीर एकेडमी के डारयरेक्टर राजकुमार फत्तावत, चेयरमैन प्रणय फत्तावत, सपना गौढ़, प्रधानाचार्य अरूण त्रिवेदी आदि बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सिंघवी ने बताया कि बीजेएस उदयपुर द्वारा तीन दिनों तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में भिन्न-भिन्न विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज पहला सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिससे उन्हे अपना केरियर सही दिशा में चयन करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमके जैन ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों के लिए अपार संभावनाएं उपलब्ध है। मुख्यत: आईआईटी, जेइई, नीट, एनटीएसी, एसटीएसी आदि क्षेत्रों में छात्र 12 कक्षा कें बाद प्रवेश पा सकते है जिनकी तैयारी कक्षा 9वीं से ही प्रारम्भ करे तो सफलता आसानी से मिल सकती है। साथ विज्ञान क्षेत्र में अगल-अलग विषयों पर अपने अनुभव सांझा किए। साथ ही बच्चों के जिज्ञासा भरे सवालों का समाधान करके अपनी मेहनत में ईमानदारी और सच्चाई रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा अपने जीवन के अनुभवों को साझा करके जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करने का बताया गया।
महावीर एकेडमी के डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत ने बताया कि अभिभावकों चाहिए कि विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार विषय का चयन करने की स्वतंंत्रता मिले। जिससे बच्चों को सफलता अर्जित करने में आसानी रहे। उन्होनें कई उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समझाया कि जिन्होंने अपनी रूचि के हिसाब से चयन किया वे लोग अधिक सफल रहे। फत्तावत ने विद्यार्थियों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान को शुरु से ही सुदृढ़ करने का सुझाव दिया।
जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य और योजनाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। योजनाओं के लिए विद्यार्थी के जीवन मे अपने आदर्श व्यक्तित्व का होना आवश्यक है । विद्यार्थियों के जीवन में सही मार्गदर्शन का होना आवश्यक है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यदि विद्यार्थी को सही मार्गदर्शन मिलता है तो वह अपने जीवन में सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है।
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत एवं महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया ने बीजेएस के 40 वर्षों की यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मुथा द्वारा पूरे भारत में 800 चेप्टर के माध्यम से प्रतिमाह अलग-अलग समाज उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे है इसी के तहत अप्रैल माह में केरियर कांउसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को केरियर हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र महात्मा ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक करने के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न, सिलेबस ,अखबार कैसे पढ़े ,नोट्स कैसे बनाएं इन सभी के बारे में मार्गदर्शन मिला। कई विद्यार्थियों के जिज्ञासा भरे सवालों का उन्हें समाधान मिला।
सेमिनार का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा तथा आभार महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपना गौड़ द्वारा किया गया। सेमिनार में नवीं से 12वीं कक्षा के करीब 105 बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी मार्गदर्शक दिया गया।
सेमिनार में लक्ष्मीनारायण, श्याम नागोरी, महेन्द्र तलसेरा, बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, युथ विंग महामंत्री आयुष वक्तावत, विजय कोठारी, दीपक बोल्या, नीरज सिंघवी, सुमित कटारिया, मनीष पोखरना, रोमिल जैन, डॉ. सोनल कण्ठालिया आदि मौजूद थे।