Follow us

– निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर में उमड़े शहरवासी, लिया स्वास्थ्य संबंधी लाभ

– निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर में वरिष्ठ कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जन ने दी सेवाएं

– अलग-अलग स्लॉट के माध्यम से शहरवासियों की हुई जांच

उदयपुर, 15 जून। भारतीय जैन संघटना व जैन जागृति सेन्टर उदयपुर एवं एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए विशाल नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी व जेजेसी कायर्राकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से प्रारम्भ हुआ जिसमें अलग- अलग स्लॉट के माध्यम से करीब 423 शहरवासियों ने परामर्श लिया। शिविर में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन और उनकी टीम द्वारा 7 अलग-अलग केबिनों में सभी लोगों को परामर्श दिया गया। जैसे-जैसे अपने स्लॉट का नम्बर आया वैसे-वैसे लोग अपनी बीमारी के हिसाब से अलग- अलग विशेषज्ञों से परामर्श लेते नजर आए। साथ ही इस शिविर में, हृदय रोग से संबंधित विभिन्न बीमारियों जैसे कि उच्च रक्तचाप, हृदय वाल्व की समस्या, और हृदय की धमनियों में रुकावट आदि की जांच की गई और मरीजों को उचित उपचार और जीवनशैली में बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना था। इस शिविर में, मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।

बीजेएस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत एवं बीजेएस के महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ कार्डियोवैस्कुलर सर्जन व कार्डियक इंटेंसिविस्ट फिजिशन ने रोगियों को परामर्श दिया। शिविर में हृदय रोगी थकान महसूस होना, पेट के ऊपरी भाग में जलन होना, छाती में दर्द होना, बेचैनी होना, हृदय की अनियमित धडकऩ जिन मरीजों ने एंजियोग्राफी एन्जिओप्लास्टि, ईको कार्डियोग्राफी, पेसमेकर वॉल सर्जरी, बायपास सर्जरी, बेन्टल सर्जरी, एएसडी, वीएसडी तथा अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय सूल वाले मरीजों को परामर्श दिया गया।

– इन डॉक्टरों की टीम ने दिया परामर्श

बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़ एवं महामंत्री रचिता मोगरा ने संयुक्तरूप से बताया कि शिविर में वरिष्ठ कार्डियक सर्जन कार्डियोलोजीस्ट चिकित्सक डॉ अनिल जैन, एमएस डीएनबी कार्डियोवैस्कुलर सर्जन, डॉ राजन मोदी, डॉ निकुंज शेखेड़ा, डॉ खुश भट्ट, डॉ. कुणाल अनिल जैन, कार्डियक इंटेंसिविस्ट एवं कार्डियक फिजिशियन डॉ सतीश पटेल व डॉ. पराग सेवसानी ने अपनी सेवाएं दी। सभी डॉक्टर्स की टीम का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा व स्मृचि चिन्ह भेंट कर मेवाड़ी परम्पानुसार सम्मानित किया गया। साथ ही हृदय रोग शिविर के लिए स्थान नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए शुभकेसर गार्डन के विश्वजीत जैन का भी मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा व स्मृचि चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

शिविर के शुभारंभ से पूर्व अहमदाबाद विमान दुर्घटना और केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी जनों के के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने किया तथा आभार जेजेसी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा द्वारा ज्ञापित किया गया।

– इन सदस्यों को रहा विशेष सहयोग :-

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, अध्यक्ष दीपक सिंघवी, बीजेएस कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, महिला विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, जेजेसी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, श्याम नागौरी, महेंद्र तलेसरा, यशवंत कोठारी, चंद्रप्रकाश चोरडिय़ा, जेजेसी महिला विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, विजय कोठारी, नीरज सिंघवी, महावीर पामेचा, जय पोरवाल, दीपक सिरोया, कुलदीप मोगरा, हेमेंद्र मेहता, मयंक मेहता, संदीप कावडिय़ा, मनीष बापना, राजेश भादविया, जय चौधरी, तनिष्का दोशी, राकेश बाकलीवाल, हेमंत बया, सुमित कटारिया, विमल जैन, नवनीत कछारा, निलेश भंडारी, सिद्धार्थ मोगरा, प्रियंका जैन, विनी मेहता, तृप्ति कच्छारा, लता जैन, शशि सिरोया, बीना मारु, सोनिया कंठालिया, विरेन्द्र सिंघवी, जितेन्द्र चित्तौड़ा, वीना सिंघवी, चेताली सिंघवी, पिंकी चित्तौड़ा, अनिल जैन, हिम्मत सिंह सुराणा, भरत दाणी, सुरेश बाबेल, ललित तलेसरा, संदीप कोठारी, कमलेश जैन, राकेश छाजेड़, अशोक वया, अशोक मेहता, चन्द्र प्रकाश पोखरना, करण बोहरा, नरेश पामेचा, भूपति मेहता, कुलदीप कोठारी, नितिन बण्डी, शिखा बण्डी, चन्द्र शेखर चित्तौड़ा, शोभाना चौधरी, वंदना नाहर, बबिता जैन, प्रिया भण्डारी, सुनिता पामेचा, चित्रलेखा तलेसरा, मोनिका बोहरा, रेणु बया, अनिता राठौड़, विभा जैन, रूकमणी सामरिया, आशा मेहता, सहित बीजेएस व जेजेसी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *