Follow us

विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन

matr

विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन

उदयपुर 24 मई
सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर और भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन जैन स्थानक सेक्टर 4 में किया गया। इस कार्यक्रम में BJS लेडीज विंग के सदस्यों की माताओं का

सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 95 माताओं को मदर इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अवॉर्ड सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अनूठे कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि अपने माता पिता के प्रति इस सम्मान भावना से उनके ऋण को उतारा तो नहीं जा सकता है लेकिन आने वाली भावी पीढ़ी के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बी जे एस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि विश्व मातृत्व दिवस पर अपनी मां के अपने जीवन में अमूल्य योगदान, त्याग, प्यार, समर्पण और अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके उनके प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित की गई। मां की महत्ता का आंकलन शब्दों में करना संभव नहीं है। मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देती है। मां केवल हमें जन्म ही नहीं देतीं, बल्कि वह हमें संस्कार, प्रेम और आत्मविश्वास से भी भरती हैं।
बी जे एस के अध्यक्ष दीपक सिंघवी और लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया ने बताया कि बी जे एस के फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत मई माह में पूरे देश भर के 800 चैप्टर के माध्यम से विश्व मातृत्व दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मां अपने बच्चों के लिए सब कुछ त्याग देती हैं और बच्चों की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। ऐसे में मां के इसी त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बी जे एस द्वारा हर माह अलग अलग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

बी जे एस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया और लेडीज विंग महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि विश्व मातृत्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में उदयपुर में इस माह का यह तीसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कुल 95 मातृ शक्ति का ऊपरना और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।


शब्दों द्वारा स्वागत बी जे एस उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी और लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया द्वारा किया गया। आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत द्वारा अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा किया गया। गर्ल्स विंग की सदस्यों द्वारा एक रंगारंग नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी, चंद्र प्रकाश चोरड़िया,नरेंद्र चंडालिया, दलपत सिंह जैन, अशोक चौहान, लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया, महामंत्री नीतू गजावत, यूथ विंग महामंत्री आयुष वक्तावत, ऋतु मारु,सोनिया कंठालिया, कल्पना बापना, बिना मारु, सोनल कंठालिया,लीना डूंगरपुरिया,सोनल सिंघवी, आदि उपस्थित थे।