Follow us

विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन फील्ड क्लब सभागार में किया गया

vinga

विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन फील्ड क्लब सभागार में किया गया

सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर और भारतीय जैन संघटना गर्ल्स विंग द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मातृत्व दिवस पर मदर इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन फील्ड क्लब सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में BJS गर्ल्स विंग के सदस्यों की माताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में कुल 45 माताओं को मदर इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी जे एस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि विश्व मातृत्व दिवस पर अपनी मां के अपने जीवन में अमूल्य योगदान, त्याग, प्यार, समर्पण और अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके उनके प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित की गई। मां की महत्ता का आंकलन शब्दों में करना संभव नहीं है। मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देती है। मां केवल हमें जन्म ही नहीं देतीं, बल्कि वह हमें संस्कार, प्रेम और आत्मविश्वास से भी भरती हैं।
बी जे एस के अध्यक्ष दीपक सिंघवी और गर्ल्स विंग अध्यक्ष तनिष्का दोषी ने बताया कि बी जे एस के फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत मई माह में पूरे देश भर के 800 चैप्टर के माध्यम से विश्व मातृत्व दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


मां अपने बच्चों के लिए सब कुछ त्याग देती हैं और बच्चों की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। ऐसे में मां के इसी त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बी जे एस द्वारा हर माह अलग अलग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

बी जे एस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया और गर्ल्स विंग महामंत्री देशना जैन ने बताया कि विश्व मातृत्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में उदयपुर में इस माह का यह दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कुल 45 मातृ शक्ति का ऊपरना और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।


शब्दों द्वारा स्वागत बी जे एस उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी और गर्ल्स विंग अध्यक्ष तनिष्का दोषी द्वारा किया गया। आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत द्वारा अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा किया गया। गर्ल्स विंग की सदस्यों द्वारा एक रंगारंग नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई।


इस कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी, श्याम नागौरी, लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया, महामंत्री नीतू गजावत, यूथ विंग महामंत्री आयुष वक्तावत, मंजू फत्तावत, सोनल सिंघवी, नीता छाजेड़ आदि उपस्थित थे।