उदयपुर, 7 फरवरी। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउण्डेशन कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतराष्ट्रीय कैंसर डे पर सम्पूर्ण भारतवर्ष के 800 से अधिक चैप्टरों में संस्थापक शांतिलाल मुथा के निर्देशन पर विशेष आयोजन किए गए। इसी क्रम में BJS उदयपुर और BJS लेडीज विंग उदयपुर की ओर से मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में PIMS हॉस्पिटल सभागार में विख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन की अध्यक्षता में कैंसर डे का आयोजन हुआ।
डॉ. सचिन जैन ने अपने वक्तव्य में कैंसर की स्क्रीनिंग पर मार्गदर्शन के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर, सवाईंकल कैंसर, लंग्स कैंसर एवं प्रोस्टेट कैंसर को पहचानने एवं उसका सामना करने की बात कही। डॉ जैन ने इस बात पर विशेष ध्यान केद्रित किया गया कि 9 वर्ष से 26 के पुरुष व महिला को प्राथमिक स्तर पर वेक्सीनेशन करवा लेना चाहिए। समाज में अव्यवस्थित खान-पान, चिंता भरी दिनचर्या, तम्बाकु एवं एल्कोहेल आदि का उपयोग भी कैंसर का मुख्य कारण बताया गया है।
PIMS हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ ममता ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बन्धि अवेयनेस एवं जागरूकता के लिए समाज को आगे आना होगा। हेल्थ सेक्टर को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। महिला शक्ति अपने विशेष योगदान से इसे सफल बना सकती है।
स्वास्थ्य वार्ता में महिला शक्ति की सभी जिज्ञासाओं के समाधान डॉ. सचिन जैन ने धेर्यतापूर्वक किए
बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा ने शब्दों द्वारा स्वागत और महामंत्री नीतू गजावत ने आभार जताया।
इस अवसर पर ऋतु मारू, प्रिया झगड़ावत, अंजलि सुराणा, प्रियंका जैन, वीनी मेहता, पिंकी जैन, वैशाली कोठारी, देशना जैन, आंचल धाकड़, प्रिया बापना, डॉ. अंजली जैन मौजूद रहे।