Follow us

विश्व शाकाहार दिवस परतरह-तरह के जैन व्यंजनों के जायके से महक उठा जैन फूड कार्निवल

asd

विश्व शाकाहार दिवस परतरह-तरह के जैन व्यंजनों के जायके से महक उठा जैन फूड कार्निवल

तरह-तरह के जैन व्यंजनों के जायके से महक उठा जैन फूड कार्निवल

सरोज चित्तौड़ा रही जैन फूड कार्निवल की विजेता

उदयपुर 4 अक्टूबर ।
सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर और भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग
उदयपुर की ओर से फाउंडेशन कार्यक्रम निर्वाण नौश के अंतर्गत जैन फूड कार्निवल का आयोजन आयड़ स्थित आत्म वल्लभ आराधना भवन में आयोजित किया गया।


भारतीय जैन संघटना के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि जैन फूड कार्निवल जिसमें 16 वर्ष से अधिक उम्र की कूल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जैन फूड कार्निवल में प्रतिभागियों ने शाकाहार और जैन परम्परा को पुष्ट करते हुए बिना प्याज, लहसून व जमीकंद के स्वयं द्वारा बनाए गए तीन व्यंजन (नाश्ता, मिठाई व पेय पदार्थ) तैयार कर कर कार्निवल में डेकोरटिव तरीक से प्रस्तुत एवं हस्त लिखित व्यंजनों की रेसिपी का प्रस्तुतिकरण किया। जिसे देखकर दर्शक दिर्घा में बैठी महिलाओं की दाद मिली। फूड कर्निवल में बने तरह-तरह के व्यंजनों के जायके से पूरा सभागार महक उठा।


फूड कार्निवल में मुख्य अतिथि उदयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर रजनी डांगी व अध्यक्षता शिक्षाविद् रॉकवुड स्कूल की निदेशिका अलका शर्मा ने की। दोनों ही अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ऐसे आयोजनों की सराहना की।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय जैन संघटना हेड ऑफिस से प्राप्त फाउंडेशन कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत अक्टूबर माह में विश्व शाकाहार दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना उदयपुर और भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग उदयपुर द्वारा शाकाहार और जैन फूड की महत्वता और लाभ को जन मानस के सामने रखने और प्रोत्साहन देने के लिए जैन फूड कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है।

फूड कार्निवल में ये प्रतिभागी रहे विजेता
भारतीय जैन संघटना उदयपुर लेडिज विंग की अध्यक्षा मीना कावड़िया और महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि निर्णायिका संगीता सेहगल निदेशिका इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एवं निर्मला सोनी डायरेक्टर परफैक्ट कुकिंग क्लासेज ने बारिकी से बनाए गए व्यंजन का टेस्ट कर और रेसिपी का अध्ययन करके सरोज चित्तौड़ा को प्रथम, कल्पना मुरावत को द्वितीय व रीना बापना को तृतीय घोषित किया। जिन्हे क्रमश: 5000, 3000 व 2000 का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी को भी आयोजन की स्मृतियां उनके मानस पटल पर चीर स्थाई रहे उस हेतु स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।


फूड कार्निवल में भारतीय जैन संघटना उदयपुर कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा, विजय कोठारी जीतो मुख्य सचिव अभिषेक संचेती, कोषाध्यक्ष प्रतीक हिंगड, जैन जागृति सेंटर के अध्यक्ष अरुण मेहता, महामंत्री नितिन लोढ़ा ,श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, जेजेसी क्वीन की अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, बीना मारू, सुशीला मेहता, अंकिता करणपुरिया, रेखा नवलखा, अर्चना जैन, आशा अदा कोठारी, अनिता भाणावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा मीना कावड़िया द्वारा तथा आभार महामंत्री नीतू गजावत द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया।