सामाजिक संगठन भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर संभाग के सबसे बड़े RNT मेडिकल कॉलेज के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के कैंसर विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र राठौड़ का उनकी सेवाओं के लिए सम्मान और अभिनंदन किया गया।
चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि भारतीय जैन संघटना हेड ऑफिस द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम हर माह पूरे भारत में चैप्टर्स के माध्यम से संपादित किए जाते हैं।इसी के अंतर्गत फरवरी माह में विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर चैप्टर के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र राठौड़ का पिछले 18 वर्षों से उनके द्वारा प्रदत्त सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।
BJS के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि डॉ नरेंद्र राठौड़ अपनी सादगी और निस्वार्थ सेवाओं के लिए उदयपुर संभाग में विख्यात है।इस अवसर पर डॉ नरेंद्र राठौड़ का मेवाड़ी पगड़ी, ऊपरना और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
सम्मान करते समय BJS उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया और राजकुमारी सिसोदिया मौजूद रहे।