वर्तमान युग में पेड़ को बचाना बहुत जरूरी : फत्तावत
उदयपुर, 5 जून।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा फाउंडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर इको फेस्टा कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर 3 स्थित विवेक पार्क में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में 80 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि धरती पर पेड़-पौधे हमारे जीवन का मूल स्रोत है। ये नहीं होंगे तो पानी ही नहीं बरसेगा और न खेती ही होगी, जिसके कारण अनाज का संकट खड़ा हो जाएगा। आज पृथ्वी पर लगातार पेड़ कटने की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है फिर भी लोगों की आंखें नहीं खुलती। अब भी समय है अधिकाधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
भारतीय जैन संघठना के सदस्यों ने इस मौके पर पौधरोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर वृक्षों को न काटने और उन्हें बड़े होने तक रखरखाव की शपथ ली। पौधरोपण कर समाज हित में जल संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य अभियान का संदेश दिया गया।
सामूहिक प्रयास आवश्यक
बीजेएस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण जरूर करें और उसके संरक्षण का कार्य भी करें। पेड़-पौधों का भी अपना परिवार है। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। मौजूदा दौर में पौधरोपण की अधिकाधिक जरूरत महसूस की जा रही है। पौधरोपण के जरिए ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इसी से पर्यावरण की शुद्धि बनी रह सकेगी।
जन्मदिन व विवाह की वर्षगांठ पर लगाएं पौधे
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत एवं महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि किसी विशेष अवसर जैसे अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि पर भी पौधरोपण कर सकते है। इस समय हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेक बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। वर्तमान में पेड़ बचाना बहुत जरूरी हो गया है। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोग लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं लेकिन उनकी जगह नए पेड़ नहीं लगा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा को लेकर सभी को पेड़ लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई।
पौधारोपण के इस कार्यक्रम में श्याम नागौरी, यशवंत कोठारी, महेंद्र तलेसरा, वीरेंद्र महात्मा,राजेश भादविया, विजय कोठारी, नीरज सिंघवी, नितिन सेठ, राजेश भानावत,राकेश पोरवाल,चेतन सेठ, राकेश नंदावत, जितेंद्र बेलावत,आयुष वक्तावत, ललित कोठारी, कमलेश परमार,जंबू दलावत,अनिल हरकावत, पूरन कोठारी, मीना कावड़िया ,प्रियंका जैन, नीतू गजावत, सोनल सिंघवी, इंदु कोठारी, ममता जैन, तारा परमार, स्नेहा सिरोया, सुनीता बेलावत, प्रिया झगड़ावत सहित विवेक पार्क सोसायटी के दिलखुश सेठ, मदन सिंघवी, विनोद चंडालिया, श्यामलाल इन्टोदिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वागत की रस्म और BJS के कार्यक्रम की जानकारी भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा और आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा दिया गया।