Follow us

फादर्स डे पर मिताली इवेंट्स और BJS उदयपुर का संयुक्त आयोजन

fathersday

फादर्स डे पर मिताली इवेंट्स और BJS उदयपुर का संयुक्त आयोजन

पिता का जीवन निर्माण में अमूल्य योगदान – गजपाल सिंह

मिताली इवेंट्स एवं भारतीय जैन संघटना उदयपुर
के संयुक्त तत्वावधान में फादर्स डे पर wyndham grand होटल में आयोजित लव यू पापा कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चेतना एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने परिवार एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उप वन संरक्षक (डीएफओ) राजकुमार जैन ने परिवारों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई, वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित “मिरांश फाउंडेशन” के लोगो का अनावरण किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक मिताली जैन ने बताया कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ता निर्मल यादव, विंधम गार्डन के निदेशक दुर्गेश कुमावत एवं वैभव कुमावत, डॉ. राजश्री गांधी, मुकेश कोठारी, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र परमार, हर्वंश योगिराज जैन, दीपक शर्मा एवं सुभाष कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पिता को समर्पित भाव प्रस्तुति प्रतियोगिता में आयांश एवं दीपक पांडे प्रथम, प्रबलीन, अश्मित एवं गुरबचन सिंह

द्वितीय तथा कियान एवं जितेंद्र जैन तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता में कुमुद एवं भूपेंद्र डांगी प्रथम, दिग्दर्शन भट्ट द्वितीय एवं नारायण सालवी तृतीय रहे। मेसरा विजेता रहे। विजेताओं को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार अरुणोदय एपेक्स, सुरों की मंडली, क्रेजी नट्स एवं इंदिरिया ज्वेलर्स के सहयोग से प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन और फाउंडेशन कार्यक्रम की जानकारी BJS उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने दि तथा अंत में मनोज बाबेल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में भूपेंद्र गजावत , जितेंद्र सिसोदिया, वीरेंद्र महात्मा, नीतू गजावत, सोनल सिंघवी,कुणाल बडोला, सलोनी व्यास, नीतु बाबेल, डॉ. बलदीप शर्मा, अमित पोरवाल जैन एवं मिताली इवेंट्स की संपूर्ण टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।